Edition

सतना में गरबा प्रैक्टिस से लौट रही युवती से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाकर मोबाइल तोड़ा; आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में गरबा प्रैक्टिस से लौट रही युवती से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाकर मोबाइल तोड़ा; आरोपी गिरफ्तार…

सतना में गरबा प्रैक्टिस से घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि युवक ने युवती का रास्ता रोककर उस पर शादी करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसका मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया।

रास्ता रोककर शादी के लिए बनाया दबाव…पुलिस के मुताबिक, घटना 2 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे की है। युवती धवारी की तरफ से पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान व्यंकट क्रमांक-1 स्कूल के सामने कंपनी बाग निवासी ध्रुव पटारिया (22) ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवक ने युवती का हाथ पकड़कर शादी करने के लिए दबाव बनाया।

युवती ने जब उसकी बात मानने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

शिकायत पर कार्रवाई, आरोपी को भेजा जेल....घटना के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने ध्रुव पटारिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पहले से दर्ज हैं कई मामले….पुलिस के अनुसार, आरोपी ध्रुव पटारिया के खिलाफ सिटी कोतवाली और कोलगवां थानों में पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

#SatnaNews #CrimeNews #SatnaPolice #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!