सतना में गरबा पंडालों में पहुंचे VHP-बजरंग दल के कार्यकर्ता, पहचान पत्र देखकर प्रवेश देने की अपील; लगाए ‘लव जिहाद’ के पोस्टर…

सतना में सोमवार रात विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कई गरबा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों से प्रतिभागियों की पहचान की जांच करने और पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश देने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने पंडालों में ‘लव जिहाद से सावधान’ लिखे पोस्टर भी लगाए।
कार्यकर्ताओं ने आयोजकों से कहा कि प्रवेश के समय आईडी कार्ड, फोटो और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए पहचान सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गरबा उत्सव के दौरान धार्मिक परंपराओं का ध्यान रखने, आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से कराने और महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रवेश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

विहिप नेता बोले- पहचान की पुष्टि के बाद मिले प्रवेश..विहिप के प्रांत गौशाला प्रमुख सचिन शुक्ला ने कहा कि गरबा का आयोजन हिंदू रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने आयोजकों से पंडाल में आने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि गरबा में हिंदू परंपराओं में आस्था रखने वाली महिलाओं को ही शामिल होना चाहिए।
ये कार्यकर्ता रहे मौजूद…गरबा पंडालों में पहुंचे कार्यकर्ताओं में विहिप के जिला उपाध्यक्ष राज बहादुर मिश्रा, बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ शुक्ला, नगर मिलन प्रमुख विवेक अग्निहोत्री, शिवेंद्र मिश्रा और मनीष चतुर्वेदी शामिल रहे।
इसके अलावा विशाल शुक्ला, दीप गुप्ता, अमन बघेल, वीर बघेल, गनी बघेल, आनंद गुप्ता, संचित विश्वकर्मा और कृष्णा त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
#Satna #Garba #VHP #BajrangDal #Navratri #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni









