रीवा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की रीवा इकाई द्वारा मांडणा प्रतियोगिता आयोजित की गई। रेलवे स्टेशन मोड़ स्थित नमःकोटियार्ड रेस्टोरेंट में आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं ने गेरू और चावल के आटे से विभिन्न पारंपरिक आकृतियां बनाईं।

कार्यक्रम में महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना बंसल मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि मांडणा पारंपरिक लोककला का हिस्सा है और ऐसे आयोजनों से इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, संभागीय अध्यक्ष गीता अग्रवाल ने भी लोककलाओं के संरक्षण पर जोर दिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका लता संथालिया और गीता अग्रवाल ने निभाई, प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन उषा अग्रवाल और वंदना अग्रवाल ने किया।










