Edition

राजनांदगांव में रेलवे के विकास कार्यों को मिलेगी गति : डॉ. रमन सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनांदगांव

 छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी ने राजनांदगांव में रेलवे से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को लेकर SECR महाप्रबंधक (GM)  तरुण प्रकाश जी, महापौर  मधुसूदन यादव जी, पूर्व सांसद  अभिषेक सिंह जी, नागपुर DRM  दीपक गुप्ता जी एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में राजनांदगांव शहर में रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ी यातायात एवं आवागमन की समस्याओं के समाधान के लिए चल रहे एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

चिखली गेट (स्टेशन पारा) LC-460 एवं गौरीनगर गेट LC-459 पर अंडरब्रिज निर्माण का कार्य समाप्ति के चरण में है। कुछ कारणों से यह कार्य बीच में रुक गया था। रेलवे अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि रुके हुए कार्य को जल्द पुनः प्रारंभ कर शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

बैठक में बरगा, मुसरा एवं आलीवाड़ा क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज की स्थिति पर भी चर्चा हुई। हाल ही में तेज बारिश के कारण ओवरब्रिज में आई दरारों को लेकर डॉ. रमन सिंह ने तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही बरगा रेलवे ओवरब्रिज में सर्विस रोड निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द पूर्ण करने के भी दिशानिर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

बैठक में परमालकसा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता का विषय भी प्रमुखता से रखा गया। वर्तमान में ग्रामीण पानी निकासी के लिए बनी पुलिया के माध्यम से रेलवे पटरी पार करते हैं। रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर खेत एवं स्कूल होने के कारण ग्रामीणों और विद्यार्थियों को प्रतिदिन आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के दौरान पुलिया में पानी भर जाने से यह समस्या और गंभीर हो जाती है।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में रेलवे से जुड़े विकास कार्य केवल यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये आम नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और क्षेत्र के समग्र विकास से सीधे जुड़े हैं। अंडरब्रिज, ओवरब्रिज और सर्विस रोड जैसे कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो, इसके लिए रेलवे अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर कार्यों को गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की जनता को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े रेलवे के आवश्यक कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र क्रियान्वयन के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!