रक्तदान शिविर में 30 से अधिक यूनिट रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण का भी लिया लाभ…

रीवा, 4 अक्टूबर। अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की जयंती महोत्सव-2026 के अवसर पर अग्रवाल समाज रीवा द्वारा रविवार को अग्रवाल समाज भवन, फोर्ट रोड में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 30 से अधिक यूनिट रक्तदान किया।










