Edition

मतदाता सूची पुनरीक्षण: डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश, कोई भी पात्र मतदाता न छूटे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 रांची
 विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में आम लोगों की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित किया जाएगा। हेल्पडेस्क के माध्यम से लोगों को एसआइआर से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर आम लोगों की मदद करने का निर्देश दिया गया है।

स्पष्ट कहा गया कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से बाहर नहीं छूटना चाहिए। ये निर्देश उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को समाहरणालय ए स्थित एनआईसी सभागार में एसआइआर को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने एसआइआर प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और जन-अनुकूल बनाने पर जोर दिया।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन के अलावा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआइआर प्रक्रिया के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया में पूरी गंभीरता बरती जाए। बीएलओ और सुपरवाइजर के स्तर पर लोगों को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!