Edition

अग्रवाल महिला महासभा ने पेश की सेवा की मिसाल, रेलवे स्टेशन को भेंट की दो व्हीलचेयर…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मीना बंसल के नेतृत्व में दिव्यांग और असहाय यात्रियों की सुविधा के लिए पहल…….

रीवा, 2 अक्टूबर। अग्रसेन जयंती महोत्सव एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की रीवा इकाई ने सेवा और सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए रेवांचल रेलवे स्टेशन को दो व्हीलचेयर भेंट कीं। यह व्हीलचेयर दिव्यांग, बुजुर्ग और असहाय यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मीना बंसल के नेतृत्व में महिला महासभा की टीम ने रेलवे स्टेशन प्रबंधक सतेंद्र सिंह बघेल, वाणिज्य प्रबंधक विवेक झा, सहायक बृजेश त्रिपाठी एवं रेलवे टीम को दोनों व्हीलचेयर सौंपीं। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल के जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मीना बंसल ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को सुविधा उपलब्ध कराना ही सच्ची सेवा है। दिव्यांग एवं असहाय यात्रियों को स्टेशन पर आवागमन के दौरान होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। महासभा आगे भी सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

रेलवे स्टेशन प्रबंधक सतेंद्र सिंह बघेल ने महासभा के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि व्हीलचेयर की उपलब्धता से जरूरत के समय दिव्यांग, बुजुर्ग एवं असहाय यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने महासभा की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष गीता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, महामंत्री राखी अग्रवाल सहित खुशबू पोद्दार, रुचि अग्रवाल, लता संथालिया, स्वाति अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, शैलजा अग्रवाल, आशा मालानी, सारिका अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, उषा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, रेशु अग्रवाल, निशा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रक्षा अग्रवाल, रानू अग्रवाल, राधिका अग्रवाल एवं एडवोकेट स्वाति अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल एडवोकेट ने दी।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!