Edition

भरहुत नगर में हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई पर लगी रोक, रहवासियों ने जताया आभार…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शंभू चरण दुबे के नेतृत्व व विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के विरोध के बाद राहत….

सतना। भरहुत नगर में हाउसिंग बोर्ड की ओर से लीज निरस्तीकरण और व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराने की कार्रवाई के बीच अब रहवासियों को राहत मिली है। मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के आयुक्त गौतम सिंह ने 1 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में लीज शर्तों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में चल रही कार्रवाई को आगामी आदेश तक स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं। 

इससे पहले भरहुत नगर के व्यापारी और रहवासी हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे थे। वरिष्ठ समाजसेवी शंभू चरण दुबे ने भी रहवासियों के साथ खड़े होकर स्पष्ट कहा था कि यदि सरकार और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी अपना रुख नहीं बदलते हैं तो बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इसके बाद श्री दुवे के साथ भरहुत नगर रहवासियों ने विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखी थीं।

भरहुत नगर में 6 मकानों की लीज निरस्त किए जाने और 24 भवन मालिकों को व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के नोटिस दिए जाने के बाद विरोध तेज हुआ था।

इसी बीच कार्रवाई स्थगित होने का आदेश सामने आने के बाद रहवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने शंभू चरण दुबे के प्रयासों और संघर्ष के प्रति आभार जताया। वहीं रहवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर योगेश ताम्रकार से भी मिला और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। महापौर ने रहवासियों को आगे भी साथ खड़े रहने तथा मुख्यमंत्री को पूरे मामले की वस्तुस्थिति से अवगत कराने का आश्वासन दिया।

फिलहाल हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई स्थगित होने से भरहुत नगर के व्यापारियों और रहवासियों को बड़ी राहत मिली है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!