सतना। शासकीय हाईस्कूल कामताटोला में स्कूल का सामान बेचे जाने की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल परिसर से ई-रिक्शा में किताब-कॉपियां लोड किए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। शिकायत के बाद विभाग ने मामले में रिकॉर्ड और दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर सोहावल के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसके साथ ही स्कूल की प्रभारी प्राचार्य संगीता जैन को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी प्राचार्य से कई बिंदुओं पर मांगा जवाब
नोटिस में प्रभारी प्राचार्य से पूछा गया है कि वे शासकीय हाईस्कूल कामताटोला में कब से पदस्थ हैं और उनका मूल पद क्या है। इसके अलावा यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि क्या उन्होंने स्कूल का सामान बेचने या किसी व्यक्ति को देने के संबंध में कोई निर्देश दिए थे।
शिक्षा विभाग ने यह जानकारी भी मांगी है कि स्कूल का सामान बेचने या देने के लिए सक्षम स्तर से अनुमति ली गई थी या नहीं और इस प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
खरीदार और बेचे गए सामान का पूरा विवरण मांगा
जांच के लिए विभाग ने कथित तौर पर सामान खरीदने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी मांगा है। इसके साथ ही बेचे गए सामान की पूरी सूची और उसका विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
नोटिस में बिक्री से प्राप्त रकम और उसके संधारण से संबंधित जानकारी भी मांगी गई है। संबंधित अभिलेख और दस्तावेज दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि जांच कमेटी मामले की रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को भेज सके।
फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि स्कूल परिसर से ई-रिक्शा में लोड किया जा रहा सामान किस प्रक्रिया के तहत बाहर ले जाया जा रहा था और इसके लिए सक्षम अधिकारियों से अनुमति ली गई थी या नहीं।
SEO Keywords: Satna Government School News, Kamatatola School Satna, Satna Education Department, Government School Investigation, Satna School Viral Video, School Material Sale Complaint
#SatnaNews #SatnaEducation #GovernmentSchool #MadhyaPradeshNews #SatnaNewsToday








