सतना। स्टेशन रोड स्थित प्रेम नर्सिंग होम की भूमि, भवन निर्माण और संचालन से संबंधित वैधानिक दस्तावेजों को लेकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई है। पुष्पराज कॉलोनी निवासी रविकांत तिवारी द्वारा प्रस्तुत शिकायत में संबंधित भूमि के राजस्व रिकॉर्ड, निर्माण अनुमति और चिकित्सा संस्थान के पंजीयन सहित अन्य दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि रघुराजनगर तहसील के पटवारी हल्का सतना अंतर्गत आराजी नंबर 138/1, खसरा/खतौनी क्रमांक 58 एवं 59 की भूमि राजस्व अभिलेखों में मध्य प्रदेश शासन के नाम दर्ज बताई गई है। शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों के आधार पर यह जांच कराने का आग्रह किया है कि उक्त भूमि पर प्रेम नर्सिंग होम के संचालन और भवन निर्माण के लिए सक्षम स्तर से वैध अनुमति, लीज अथवा पट्टा प्राप्त है या नहीं











