Edition

नारी शक्ति का कमाल, 4×400 रिले में भारत को गोल्ड; पदकों का अर्धशतक पूरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागोया
भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह शूटिंग में नीरू ढांडा ने गोल्ड जीता तो शाम को भारत की झोली में एथलेटिक्स से विमिंस 4X400 मीटर रिले का भी गोल्ड आ गया। इसके साथ ही मंगलवार को एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों का अर्धशतक पूरा हो गया। छह गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 52 मेडल के साथ भारत 10वें स्थान पर पहुंच गया।

कमाल की दौड़ लगाई
भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेत्रा, प्राची और विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमिंस 4X400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीता। इन खेलों में एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम ने तीन मिनट 29.69 सेकंड का समय निकाला। यह विथ्या का इन खेलों में तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 400 मीटर हर्डल रेस में नेशनल रिकॉर्ड के साथ ब्रॉन्ज मेडल और मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में सिल्वर मेडल जीता था।

पहले बैटन एक्सचेंज में तीसरे पर थे
भारत ने लेन छह से रिले की शुरुआत की और किरण को शुरुआती लेग की जिम्मेदारी सौंपी गई। किरण ने तीसरे स्थान पर बैटन को पास किया, जिससे पूवम्मा पर अंतर को कम करने की जिम्मेदारी आ गई। उन्होंने दूसरे लेग में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को आगे की दौड़ में शामिल किया। इसके बाद उन्होंने प्राची को बैटन सौंपा। प्राची ने भारत को मेडल की दौड़ में मजबूती से बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित किया कि विथ्या को एंकर लेग के लिए अच्छी स्थिति में बैटन मिले।

इसके बाद आखिरी लेप विथ्या के नाम रहा। विथ्या ने जल्द ही अपनी लय पकड़ ली और आगे चल रही धावकों से अंतर कम करना शुरू कर दिया। 200 मीटर के निशान के आसपास विथ्या ने अपनी गति तेज की। विथ्या ने दौड़ के आखिरी हिस्से में अपना संयम बनाए रखा और सबसे पहले फिनिश लाइन पार की। इससे पहले गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, स्नेहा सत्यनारायण और हरिता भद्रा ने 4X100 मीटर मिक्स्ड रिले फाइनल में 41.06 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

कायम रही 44 साल की परंपरा
रिले में जीत के साथ भारत ने इस इवेंट के इतिहास में अपना साख एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीता और 1982 एशियाड के बाद से हर सीजन में पदक जीतने के अपने 44 साल पुराने सिलसिले को बरकरार रखा। भारत ने इससे पहले इस स्पर्धा में 2018 में गोल्ड मेडल जीता था। इस साल बहरीन (3:30.21) दूसरे और चीन (3:31.02) तीसरे स्थान पर रहा है।
 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!