Edition

सतना की पगारकलां पंचायत में उपचुनाव संपन्न, 67.53% मतदान; सरपंच पद के 7 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, 3 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना की पगारकलां पंचायत में 67.53% मतदान: सरपंच पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में, 3 अक्टूबर को होगी मतगणना; पांच साल में पांचवीं बार चुनाव….

सतना जिले की मझगवां जनपद पंचायत अंतर्गत पगारकलां ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मंगलवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुल 2002 मतदाताओं में से 1353 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पंचायत में कुल 67.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान करने वालों में 677 पुरुष और 676 महिला मतदाता शामिल रहे।

सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुआ मतदान

पगारकलां पंचायत में मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। मतदान के लिए स्कूल और पंचायत भवन में कुल तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होने के बाद अब सभी प्रत्याशियों की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं।

सरपंच पद के लिए कुल 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रिटर्निंग ऑफिसर मणीराज सिंह ने बताया कि मतगणना 3 अक्टूबर को की जाएगी। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पगारकलां पंचायत को नया सरपंच मिलेगा।

पांच साल में पांचवीं बार सरपंच का चुनाव

पगारकलां ग्राम पंचायत में पिछले पांच वर्षों के दौरान यह पांचवीं बार है, जब सरपंच पद के लिए चुनाव कराया गया है। पंचायत में लगातार चल रही राजनीतिक उठापटक और अविश्वास प्रस्तावों के चलते बार-बार चुनाव की स्थिति बनी।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले तत्कालीन सरपंच गोपिका कुशवाहा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि, यह प्रस्ताव खारिज हो गया था। इसके करीब छह महीने बाद उन्हें सरपंच पद गंवाना पड़ा। इसके बाद पंचायत में सरपंच पद को लेकर चुनावी प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई।

अब मंगलवार को हुए उपचुनाव के बाद 7 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य मतगणना के साथ तय होगा। 3 अक्टूबर को होने वाली मतगणना में सामने आएगा कि पगारकलां पंचायत की कमान किसके हाथ जाएगी।

SEO Keywords: Satna News, Pagar Kalan Panchayat Election, Majhgawan Panchayat Election, Satna Sarpanch Election, Pagar Kalan Sarpanch By Election, Satna Panchayat Upchunav

#SatnaNews #PagarKalan #Majhgawan #PanchayatElection #SarpanchElection #SatnaElection #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!