Edition

निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर का मंत्री संपतिया उइके ने किया निरीक्षण…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडला। सिलगी, बम्हनी बंजर में निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं विधायक मंडला मंत्री संपतिया उइके ने निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली।

मंत्री उइके ने मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधितों से चर्चा की। श्रद्धा और आस्था से जुड़े इस मंदिर को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि यह मंदिर बाबा श्याम की भक्ति एवं आराधना का केंद्र बनने के साथ सामाजिक एकता, सेवा, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने में भी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बाबा श्याम से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। साथ ही मंदिर निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!