Edition

शादी से इनकार पर Instagram फ्रेंड ने किया चाकू से हमला, एक्टिवा से आया और पीछे से वार कर फरार; पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। मध्य प्रदेश के सतना में शादी से इनकार करने पर एक महिला पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार सुबह धवारी तिराहे के पास हुई। महिला पैदल जा रही थी, तभी सागर निवासी सूरज जाटव एक्टिवा से वहां पहुंचा और महिला पर चाकू से वार कर दिया। हमले में महिला की कमर के ऊपर चोट आई है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्टिवा से आया और हमला कर हुआ फरार……..

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। महिला धवारी तिराहे के पास पैदल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी सूरज जाटव एक्टिवा से वहां पहुंचा और महिला पर चाकू से हमला कर दिया। वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और घायल महिला का बयान दर्ज किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक्टिवा भी जब्त कर ली है।

2024 में शादी समारोह में हुई थी मुलाकात……

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं और पति की मौत हो चुकी है। वर्ष 2024 में वह सागर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सूरज जाटव से हुई थी। इसके बाद दोनों Instagram पर बातचीत करने लगे।

शादी से इनकार करने पर धमकी देने का आरोप…..

महिला का आरोप है कि सूरज उससे शादी करना चाहता था और करीब दो साल से शादी के लिए दबाव बना रहा था। महिला लगातार शादी से इनकार करती रही। आरोप है कि शादी के लिए मना करने पर सूरज पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था।

पुलिस अब महिला के बयान, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

आरोपी हिरासत में लेकर निकाला गया जुलूस, एक्टिवा भी जब्त…..

सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा के अनुसार, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी सूरज जाटव को हिरासत में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल एक्टिवा जब्त कर ली गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है…..

रेवांचल रोशनी |साहस सच कहने का…..

Satna News, Satna Crime News, Satna Knife Attack, Dhawari Tiraha News, Instagram Friend Attack, महिला पर चाकू से हमला, शादी से इनकार, Satna Police

#SatnaNews #SatnaCrime #MadhyaPradeshNews #SatnaPolice #CrimeNews #Dhawari #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!