Edition

जन विश्वास अभियान: पाला स्कूल में कमिश्नर-कलेक्टर ने छात्रों से जाना भविष्य का लक्ष्य….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह और कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने पीएम श्री शासकीयहाईस्कूल पाला का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विज्ञान प्रयोगशाला और कक्षाओं में संचालित अध्यापन गतिविधियों का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, पुलिस अधिकारी, शिक्षक, लोको पायलट, उद्यमी, डिजिटल क्रिएटर और समाजसेवी बनने की इच्छा बताई। कलेक्टर बनने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों से कमिश्नर ने उनके लक्ष्य का कारण भी पूछा।

कमिश्नर ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और निर्धारित लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत करने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यवहार और व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देने तथा नियमित करियर काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए।

विज्ञान की कक्षा में मानव नेत्र से जुड़े विषय पर विद्यार्थियों से सवाल कर उनकी समझ भी परखी गई। शिक्षकों को प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान राज्य स्तर पर 1857 की क्रांति के मॉडल में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्रा रानी रजक को कमिश्नर और कलेक्टर ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा, ग्राम पंचायत पाला की सरपंच, विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!