Edition

सतना में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 कट्टे और 7 कारतूस जब्त; यूपी से हथियार लाकर बेचने का खुलासा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 3 कट्टे और 7 कारतूस जब्त…

सतना। चित्रकूट थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 देशी कट्टे और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपए है। प्रारंभिक पूछताछ में यूपी से हथियार लाकर चित्रकूट और जिले के अन्य इलाकों में सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

मुखबिर की सूचना पर पहली गिरफ्तारी

टीआई नीलेश तिवारी के मुताबिक बुधवार शाम गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर दबिश देकर सियाराम कोरी (20), निवासी बालापुर-माझी, जिला चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में सियाराम ने पुलिस को बताया कि उसने हथियार मनीष परिहार (27), निवासी स्फटिक शिला मोड़ से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया।

निशानदेही पर दो और कट्टे बरामद

पुलिस के अनुसार मनीष की निशानदेही पर दो देशी कट्टे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में उसके द्वारा उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर चित्रकूट और जिले के अन्य क्षेत्रों में बेचने की बात सामने आई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गुरुवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच

पुलिस के मुताबिक मनीष के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। पुलिस को उसके हथियारों की सप्लाई से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से संबंध होने का संदेह है। पूछताछ के दौरान सामने आए अन्य संदिग्धों और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं छह आरोपी

पुलिस के अनुसार पांच दिन पहले स्फटिक शिला क्षेत्र के एक टी-स्टॉल पर विवाद के दौरान दो वाहनों से पहुंचे करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने मनीष, उसके भाई और पिता के साथ कथित तौर पर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। इस मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि इसी कार्रवाई के दौरान वरुण तिवारी से 32 बोर की पिस्टल और छह कारतूस तथा सुमित उर्फ मथुरिया से 315 बोर का कट्टा और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए थे। पुलिस अब अवैध हथियार और नशे से जुड़े नेटवर्क के बीच संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

#SatnaNews #ChitrakootNews #IllegalWeapons #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!