Edition

17 सितंबर को निकलेगी शंखनाद वाहन रैली, समाजहित और जागरूकता का दिया जाएगा संदेश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। परशुराम कल्याण बोर्ड, समस्त ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितंबर को विशाल शंखनाद वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में बैठक एवं पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान परशुराम कल्याण बोर्ड के महाकौशल प्रांत प्रभारी पं. रविकांत तिवारी ने रैली की तैयारियों और उद्देश्य की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रैली 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे होटल रिवर व्यू, बाईपास से प्रारंभ होगी। यहां से वाहन रैली बाईपास, स्टेशन रोड होते हुए धवारी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।

रैली के माध्यम से समाज को जागरूक करने के साथ परशुराम कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सामाजिक एकता, संगठन और जनजागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

ये रहे मौजूद: जयप्रकाश शर्मा, अवनीश शर्मा, विपिन द्विवेदी, धीरू मिश्रा, सागर शुक्ला, नितिन द्विवेदी, नारायण तिवारी, विपिन त्रिपाठी, मनोज दुबे, देवेंद्र तिवारी, शिव सागर मिश्रा, हिमांशु तिवारी, सचिन पाण्डेय, आनंद पाण्डेय एवं अनुज त्रिपाठी सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!