Edition

सिर्फ व्यावसायिक वाहनों से लिया जाएगा टोल, निजी वाहनों को टैक्स से पूरी तरह छूट दी गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना
बिहार में स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की वसूली की शुरुआत दो प्रमुख रोड से होने वाली है। इनमें बिहटा (पटना) से सरमेरा (नालंदा) के बीच स्टेट हाईवे नंबर 78 और उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) से भटगामा के बीच एसएच 58 पर टोल नाके लगाए जाएंगे। इसके लिए बिहार सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है। सबसे पहले इन्हीं दोनों स्टेट हाईवे से टोल वसूलने की तैयारी की जा रही है। हाईवे पर चलने वाले सिर्फ व्यावसायिक वाहनों से टोल लिया जाएगा, निजी वाहनों से किसी तरह की राशि नहीं वसूली जाएगी।

इन दोनों स्टेट हाईवे पर टोल प्लाजा बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पथ निर्माण विभाग ने फैसला लिया है कि राज्य के लगभग भी स्टेट हाईवे और राज्य सरकार के अधीन पुलों पर चरणवार तरीके से टोल टैक्स वसूली की व्यवस्था लागू की जाएगी। सभी हाईवे और पुलों पर एक साथ टोल नाके नहीं लगाए जाएंगे। बल्कि, धीरे-धीरे करके यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

आरा-छपरा पुल पर भी टोल नाका लगाने की तैयारी
बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से स्टेट हाईवे और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से पुलों पर टोल टैक्स वसूले जाने की कार्रवाई चल रही है। पुल निगम के द्वारा प्राथमिकता के तौर पर आरा-छपरा ब्रिज समेत अन्य कुछ बड़े पुलों पर सबसे पहले टोल लिए जाने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।

बताया जा रहा है कि इन पुलों पर भी टोल वसूलने को लेकर एजेंसी के चयन के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। आरा-छपरा पुल के लिए पूर्व में भी निविदा जारी की गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उसे वापस ले लिया गया था। अब नए सिरे से टेंडर निकाला जाएगा।

3 महीने में शुरू हो सकती है टोल वसूली
पदाधिकारी बताते हैं कि अगले दो से तीन महीने के भीतर कुछ स्टेट हाईवे पर टोल वसूली का काम शुरू हो जाएगा। विदित हो कि बिहार के 55 स्टेट हाईवे और 47 पुलों पर टोल वसूले जाने की राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!