मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में रविवार रात बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 10 IPS अधिकारियों और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 IPS अधिकारी शामिल हैं। आलोक कुमार वर्मा को देवास से नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) रीवा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनीष भारद्वाज को साइबर पुलिस मुख्यालय से ACP कोतवाली, नगरीय इंदौर और मनोज कुमार को ACP एमपी नगर, नगरीय भोपाल पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा वैभव प्रिया को रतलाम से SDOP नेपानगर, शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से SDOP गाडरवारा और अमित कुमार को खंडवा से SDOP सिंगरौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इनमें DSP, SDOP, नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से मैदानी पदस्थापना दी गई है, जबकि कई SDOP और नगर पुलिस अधीक्षकों को दूसरी जगह भेजा गया है। सूची में प्रशिक्षु और कार्यवाहक DSP भी शामिल हैं।

#मध्यप्रदेश #MPNews #PoliceTransfer #IPSTransfer #PoliceNews #MPPolice #IPS #DSP #पुलिस_तबादला #पुलिस_विभाग #इंदौर #भोपाल #रीवा #सिंगरौली #सतना #विंध्य #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #रेवांचलरोशनी #RewanchalRoshni #साहससचकहनेका









