Edition

छत्तीसगढ़ के यात्रियों से दिनदहाड़े 30 हजार की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, नगदी समेत बाइक और मोबाइल जब्त……

सतना। मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन और सतना घूमने आए छत्तीसगढ़ के यात्रियों से दिनदहाड़े 30 हजार रुपये लूटने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9,600 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक मुंगेली जिले के बोडतरा कला निवासी ललित जायसवाल (28) अपने साथियों गजानंद निषाद और गणेश दुबे के साथ सतना आए थे। चंडीमाता मंदिर के पास हड्डी फैक्ट्री रोड पर चार अज्ञात लोगों ने उन्हें डराया-धमकाया और करीब 30 हजार रुपये लूट लिए। शिकायत मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान की। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस के अनुसार उन्होंने लूट की वारदात स्वीकार की। इसके बाद कमलेश प्रसाद सेन (46), दिलीप बोस (58) और धर्मदास चौधरी (47) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गौरव पाण्डेय, सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई।

बाइट- सीएसपी सतना, देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!