Edition

गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, बिना अनुमति नई जगह प्रतिमा स्थापना पर रोक; रात 10 बजे बाद DJ रहेगा बंद…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। आगामी गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने गणेशोत्सव समितियों और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में एसडीएम, सीएसपी, थानो के प्रभारी, विजली विभाग के कार्यपालन यंत्री सहित पुलिस, नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारी, डीजे संचालक तथा गणेशोत्सव समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन जनआस्था का सम्मान करता है, लेकिन कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और न्यायालय व एनजीटी के निर्देशों का पालन प्राथमिकता है। बिना पूर्व अनुमति किसी नए या गैर-पारंपरिक स्थल पर गणेश प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकेगी।

पंडालों में बिजली के अवैध उपयोग पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। विद्युत विभाग ने आयोजकों को आवश्यक अस्थायी कनेक्शन शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही।

ध्वनि प्रदूषण को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे और लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन पर उपकरण जब्ती सहित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हाल की बारिश और बाढ़ को देखते हुए इस बार नदियों में उतरकर प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन निर्धारित कृत्रिम तालाबों में कराया जाएगा, जबकि 4 फीट से अधिक ऊंची प्रतिमाओं का विसर्जन ट्रांसपोर्ट नगर स्थित तालाब में होगा।

घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर, क्रेन, रोशनी और लाइफ जैकेट की व्यवस्था रहेगी। सार्वजनिक पंडालों में सीसीटीवी, मानक वायरिंग और कम से कम दो अग्निशमन यंत्र अनिवार्य किए गए हैं।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!