Edition

SC/ST एक्ट के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। कोठी तहसील क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने एक युवक पर SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग और लोगों को मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम डेहुटा, ढणेरूआ, मनकवार, सेमरी और उजरौंधा के लोगों ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि मनकवार निवासी युवक द्वारा विवाद के दौरान लोगों को एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने पूर्व में भी कुछ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कराने का दावा किया है।

ज्ञापन में 10 सितंबर की सेमरीकला की एक घटना का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें अंकित सिंह के साथ विवाद होने और कथित रूप से धमकी दिए जाने की बात कही गई है।

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि उनकी शिकायत पर समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन का रास्ता अपनाएंगे।

पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी। ग्रामीणों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी कानून या वर्ग का विरोध करना नहीं, बल्कि कानून का निष्पक्ष और उचित उपयोग सुनिश्चित कराना है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!