Edition

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, रीजनल पार्क मैदान देने पर बनी सहमति; कांग्रेस करेगी भुगतान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 इंदौर 

 राहुल गांधी के आयोजन छात्रों की गूंज के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) मैदान देने पर सहमत हो गया है। रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान के आवंटन के लिए कांग्रेस के पास संदेश पहुंचा है कि लीज शुल्क चुका दिया जाए।

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को आईडीए में मैदान आवंटन के लिए पैसा जमा किया जाएगा। कांग्रेस ने 14 से 19 सितंबर तक के लिए इस मैदान के आवंटन का लिखित आवेदन दिया है। दस दिनों से ज्यादा समय से 19 सितंबर को होने वाले आयोजन छात्रों की गूंज के स्थान को लेकर खींचतान चल रही थी।

पहले कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम मांगा था। नगर निगम ने इनकार कर दिया था। इसके बाद आईडीए से रीजनल पार्क पिपल्याराव के सामने स्थित मैदान मांगा गया। हालांकि आईडीए ने सीधे इस मैदान के आवंटन की सहमति नहीं दी थी।

दो दिन पहले पत्र लिखकर आइडीए ने पुलिस से अभिमत मांग लिया। इसके बाद कांग्रेस ने मुद्दा बनाया और कहा कि सरकार के ईशारे पर प्रशासन राहुल गांधी के आयोजन को रोकने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बयान दे दिया था कि जगह नहीं मिलेगी तो सड़क पर आयोजन होगा लेकिन छात्रों की गूंज तो होकर रहेगा।

सूत्रों के अनुसार आईडीए के अधिकारियों की ओर से शहर कांग्रेस कमेटी के पास गुरुवार दोपहर संदेश पहुंचा कि मैदान आवंटन के शुल्क के रूप में करीब ढाई लाख रुपये की राशि जमा करवाई जाए। इसके बाद ही मैदान दिया जा सकेगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि मैदान के लिए तय शुल्क शुक्रवार को जमा कर दिया जाएगा।
महू में भी हुई बैठक

छात्रों की गूंज के लिए कांग्रेस की तैयारी और बैठकों का सिलसिला जारी है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के साथ प्रदेश सहप्रभारी रणविजय लोचन, उषा नायडू, विजयालक्ष्मी साधौ व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक ली। पहले महू और फिर देपालपुर क्षेत्र में बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मस्थली पर माल्यार्पण भी किया। इंदौर में हो रहे इस आयोजन के लिए ग्रामीण क्षेत्र से भी युवाओं को जुटाने के प्रयास में कांग्रेस लगी है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!