Edition

कल्पना मिश्रा के पिता की भूख हड़ताल 9वें दिन भी जारी, बिगड़ी तबीयत; कांग्रेस के धरने में पहुंचे जीतू पटवारी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कल्पना मिश्रा के पिता की भूख हड़ताल 9वें दिन भी जारी, बिगड़ी तबीयत; जीतू पटवारी धरने में पहुंचे

रीवा में कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर उनके पिता की भूख हड़ताल 9वें दिन भी जारी है। सिरमौर चौराहे पर चल रहे अनशन के दौरान गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। कमजोरी इतनी बढ़ गई कि वे अब ठीक से बैठ भी नहीं पा रहे हैं और लेटकर अनशन करना पड़ रहा है।

परिजनों के मुताबिक लगातार भूख हड़ताल के कारण उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा है। बेटे का कहना है कि पिता की हालत लगातार खराब हो रही है, लेकिन इसके बावजूद वे अपनी मांगों को लेकर अनशन खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। परिवार का कहना है कि जब तक कल्पना को न्याय और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इधर, कल्पना मिश्रा की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस का आंदोलन भी जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को रीवा पहुंचे और अग्रसेन चौराहे पर चल रहे कांग्रेस के धरने में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन दिया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार और कल्पना मिश्रा मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, सिरमौर चौराहे पर कल्पना के पिता की बिगड़ती तबीयत के बावजूद जारी अनशन ने परिवार और समर्थकों की चिंता बढ़ा दी है।

#रीवा #Rewa #कल्पनामिश्रा #न्यायकीमांग #भूखहड़ताल #जीतूपटवारी #कांग्रेस #रीवान्यूज #MadhyaPradeshNews #RewaNews #रेवांचलरोशनी #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!