Edition

17 सितंबर को सतना में महासंगम शंखनाद रैली, ब्राह्मण समाज की एकजुटता का होगा आह्वान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। ब्राह्मण समाज को एकजुट, जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 17 सितंबर को सतना में महासंगम शंखनाद रैली का आयोजन किया जाएगा। परशुराम कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश शासन के महाकौशल प्रांत प्रभारी पंडित रविकांत तिवारी ‘रज्जन’ ने समाज के सभी वर्गों एवं सनातनी भाइयों से रैली में शामिल होने की अपील की है।

पंडित तिवारी ने कहा कि रैली का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल या संगठन का विरोध अथवा समर्थन करना नहीं, बल्कि समाज को आपसी मतभेदों से ऊपर उठाकर एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक सहायता और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि परशुराम कल्याण बोर्ड के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों, छात्र-छात्राओं, बेटियों और युवाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विधवा महिलाओं, जरूरतमंद परिवारों तथा स्वरोजगार और व्यवसायिक सहायता से जुड़े विषयों पर भी काम किया जा रहा है।

रैली के समापन अवसर पर धवारी स्थित श्री परशुराम मंदिर में समाज के वरिष्ठजनों से अपने अनुभव, सुझाव और मार्गदर्शन साझा करने का आग्रह किया गया है। आयोजन का उद्देश्य केवल संख्या जुटाना नहीं, बल्कि समाज के भविष्य और उसकी आवश्यकताओं पर सार्थक संवाद को आगे बढ़ाना बताया गया है।

रैली 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे रिवर व्यू, सतना नदी तिराहा से प्रारंभ होगी। यहां से बाईपास, कारगिल ढाबा, ट्रांसपोर्ट नगर, सिमरिया चौराहा, बस स्टैंड, सर्किट हाउस, अस्पताल चौराहा, पन्नीलाल चौक, स्टेशन रोड और कोतवाली चौराहा होते हुए धवारी स्थित श्री परशुराम मंदिर पहुंचकर रैली का समापन होगा।

पंडित रविकांत तिवारी ने समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और सभी संगठनों से जुड़े लोगों से समाजहित को प्राथमिकता देते हुए महासंगम शंखनाद रैली में सहभागिता की अपील की है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!