Edition

महिला के शव से रेप वाले बयान पर सांसद नाराज, विधायक पर साधा निशाना…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला शवों को लेकर विधायक के बयान पर सांसद जनार्दन मिश्रा नाराज, बोले- कुंठित मानसिकता के लोग देते हैं ऐसे बयान..

रीवा के संजय गांधी अस्पताल को लेकर अभय मिश्रा के आरोप पर भाजपा सांसद का पलटवार, बोले- गंभीर आरोपों के लिए तथ्य और प्रमाण जरूरी

रीवा। संजय गांधी अस्पताल में महिला मरीजों के शवों को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा द्वारा दिए गए बयान पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने विधायक के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि कुंठित मानसिकता के लोग ही इस तरह के अनर्गल बयान देते हैं।

जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मृत लोगों के बारे में इस तरह की बातें नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो आत्माएं अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके सम्मान और गरिमा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसे बयान मृतकों के परिजनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।

सांसद बोले- आरोप लगाएं तो तथ्य और प्रमाण भी दें

सांसद ने कहा कि अस्पताल में मृत महिलाओं के शवों के साथ दुष्कर्म जैसे आरोप बेहद गंभीर और संवेदनशील हैं। यदि किसी के पास इस तरह के आरोपों से संबंधित तथ्य या प्रमाण हैं तो उन्हें सामने रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिना प्रमाण गंभीर आरोप लगाने से न केवल संवेदनशील मुद्दे की गंभीरता कम होती है, बल्कि मृतकों और उनके परिवारों की भावनाएं भी आहत होती हैं। सांसद ने विधायक के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

कल्पना मिश्रा की मौत के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन

दरअसल, कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने जयस्तंभ चौराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा इसी प्रदर्शन के दौरान संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए थे।

विधायक के बयान के बाद भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मुद्दे को लेकर रीवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

कांग्रेस जहां अस्पताल की व्यवस्थाओं और कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में सरकार से जवाब मांग रही है, वहीं भाजपा ने विधायक के बयान को लेकर आपत्ति जताई है। अब दोनों दलों के बीच यह मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।

#RewaNews #Rewa #SanjayGandhiHospital #JanardanMishra #AbhayMishra #MPNews #PoliticalNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!