Edition

‘हनुमान अंश’ के शो को लेकर हंगामे की खबरों के बीच बंद हुआ Gaiety Galaxy, जानें पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं. फिल्म देखने के लिए लोग थिएटर्स तक खिंचे चले आ रहे हैं. इसी बीच मुंबई के बांद्रा स्थित मशहूर गेयटी गैलेक्सी थिएटर में फिल्म 'हनुमान अंश' का शो हटाने पर बवाल मचने की खबर सामने आई. बताया गया कि कुछ लोगों ने वहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद थिएटर को बंद कर दिया गया है. हालांकि, थिएटर बंद होने की असली वजह क्या है? चलिए बताते हैं..

क्यों बंद हुआ थिएटर?
ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं कि बांद्रा के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में 'हनुमान अंश' फिल्म न दिखाए जाने पर कुछ लोगों ने हंगामा किया. उन्होंने वहां लगी 'मिर्जापुर द मूवी' के पोस्टरों को भी फाड़ दिया. बवाल के बाद जब मुंबई पुलिस मामले की जांच के लिए वहां पहुंची तो पता चला कि Gaiety Galaxy थिएटर ने साल 2021-22 से अपना लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया है. इसके बाद से ही थिएटर का कामकाज ठप पड़ गया, क्योंकि पुलिस ने इसे बंद कर दिया है.

यह भी बताया गया कि पुलिस ने थिएटर पर एक नोटिस भी चिपकाया, जिसमें उसे बंद रखने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, आज तक संग बातचीत में अधिकारियों ने साफ किया है कि लाइसेंस रिन्यू होते ही सिनेमाघर को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी जाएगी.

लाइसेंस इश्यू के चलते बंद हुआ थिएटर
मराठा मंदिर के मैनेजर मनोज पांडे ने 'इंडिया टुडे/ आजतक' संग खास बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि लाइसेंस से जुड़े कुछ इंटरनल इश्यूज की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है, जिसे वो जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. आपको बता दें कि मराठा मंदिर और गेयटी गैलेक्सी दोनों का मैनेजमेंट एक ही है.

बता दें कि ऐसी अफवाहें भी थीं कि 'हनुमान अंश' की स्क्रीनिंग के दौरान हुए हंगामे के कारण थिएटर बंद किया गया. वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि थिएटर के अंदर कुछ केबल जल गए थे और मैनेजमेंट इस समस्या को ठीक करने में लगा हुआ था.

ऐसे में मनोज पांडे ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर यकीन न करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा- सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. कुछ अंदरूनी मुद्दे हैं, जिन्हें हम फिलहाल सुलझाने में लगे हैं. हम जल्द ही शो दोबारा शुरू करेंगे.

'हनुमान अंश' की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है. फिल्म के भजन, स्टोरीलाइन और सादगी फैंस के दिलों को छू रही है.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!