Edition

सीधी के पोखरा में बोलेरो की टक्कर से हादसा, दसगात्र से लौट रहे युवक घायल; एक की हालत गंभीर, रीवा रेफर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीधी में दसगात्र से लौट रहे युवकों को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक रीवा रेफर; वाहन लेकर भागा चालक…

सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र के पोखरा में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में राज कुमार यादव (28) और प्राणपति (20) घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राज कुमार बाइक से दूर जा गिरे, जबकि प्राणपति बाइक के नीचे दब गए। गंभीर रूप से घायल राज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर किया गया है।

जीजा के दसगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, बिलारो गांव निवासी राज कुमार यादव और प्राणपति अपने जीजा के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वे पोखरा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। बाइक के नीचे दबे प्राणपति को लोगों ने बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया।

एक युवक की हालत गंभीर, रीवा रेफर

जिला अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों ने राज कुमार यादव की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया। वहीं प्राणपति का इलाज जिला अस्पताल सीधी में जारी है।

टक्कर के बाद बोलेरो लेकर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक व बोलेरो की तलाश की जा रही है।

बहरी थाना पुलिस के राजेश पांडे ने बताया कि हादसे की सूचना शनिवार सुबह मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ फरार बोलेरो चालक की पहचान करने में जुटी है।

#Sidhi #SidhiNews #RoadAccident #BohleroAccident #Pokhara #RewaNews #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #RoadSafety #RewanchalRoshni #सीधी #सड़कहादसा #मध्यप्रदेश

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!