Edition

चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान का राहत अभियान जारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान का राहत अभियान जारी, 7 स्वास्थ्य शिविरों में 687 मरीजों का उपचार

चित्रकूट। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा राहत एवं सेवा कार्य लगातार जारी है। संस्थान के सचिव श्री अभय महाजन के नेतृत्व में राहत सामग्री किट वितरण, भोजन प्रसाद, स्वास्थ्य शिविर, पशु चिकित्सा, क्षति का सर्वेक्षण और पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

श्री अभय महाजन एवं सह संगठन सचिव श्री अनिल अग्रवाल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत कार्यों का निरीक्षण करने के साथ विभिन्न टीमों का समन्वय कर रहे हैं। शनिवार को चित्रकूट के 7 बाढ़ प्रभावित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिनमें कुल 687 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

बाढ़ प्रभावित वार्डों में घर-घर सर्वेसंस्थान की टीमों द्वारा चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित सभी वार्डों में एक-एक घर का सर्वेक्षण कर बाढ़ से हुई क्षति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है287 पशुओं का टीकाकरण

कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां की टीम ने देवलहा के सभी पुरवों में पशु स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 287 पशुओं का टीकाकरण किया गया। वहीं, केवीके गनीवां के कृषि वैज्ञानिकों ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर बाढ़ से कृषि क्षेत्र को हुए नुकसान का आकलन किया तथा पशुओं का टीकाकरण भी किया।

टैंकर से उपलब्ध कराया जा रहा पेयजल,बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को देखते हुए दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। राहत कार्यों में संस्थान के कार्यकर्ता पूरी तत्परता और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

#RewanchalRoshni #PMOIndia #CMMP #MohanYadav #CMYogiAdityanath #Chitrakoot #FloodRelief #FloodReliefWork #DeendayalResearchInstitute #MadhyaPradesh #UttarPradesh

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!