Edition

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “माटी गणेश-सिद्ध गणेश” अभियान का किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में "माटी गणेश-सिद्ध गणेश" अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा अभियान की संकल्पना पर केन्द्रित पोस्टर का विमोचन भी किया। परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण की नवाचारी पहल करते हुए "माटी गणेश-सिद्ध गणेश" अभियान चलाया जायेगा।

अभियान में पर्यावरण हितैषी संस्थान नर्मदा समग्र द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदेश के समस्त 313 विकासखण्ड में परषिद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर सखियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षित सखियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अपने ग्रामों में स्थानीय महिलाओं को प्रेरित-प्रशिक्षित कर मिट्टी के 10 लाख गणेण की घर-घर स्थापना करायी जायेगी।

अभियान का लक्ष्य 10 लाख गणेश जी की प्रतिमाओं के निर्माण कर 25 लाख लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष  मोहन नागर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव मन एवं परिषद के कार्यपालन निदेशक डॉ. बकुल लाड उपस्थित थे। 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!