Edition

किदांबी श्रीकांत का तीन साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, चाइना मास्टर्स क्वार्टर फाइनल में ली से हारे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली
किदांबी श्रीकांत का शुक्रवार को चाइना मास्‍टर्स में सफर समाप्‍त हो गया। भारतीय शटलर को शेनझेन में जारी बीडब्‍ल्‍यूएफ वर्ल्‍ड टूर सुपर 750 इवेंट में हांगकांग के ली चियुक ईयु के हाथों सीधे गेम्‍स में शिकस्‍त मिली। ली के हाथों पूर्व वर्ल्‍ड नंबर-1 को 16-21, 16-21 की शिकस्‍त मिली।

श्रीकांत ने मैच की सकारात्‍मक शुरुआत करते हुए दो अंक तेजी से हासिल किए, लेकिन ली ने जल्‍दी ही बराबरी करके स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। हांगकांग के शटलर ने पहले गेम के दौरान अपनी बढ़त कायम रखी और पांच अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। हां, श्रीकांत ने वापसी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन वो बढ़त का अंतर पाट नहीं सके।

बढ़त के बावजूद गंवाया गेम
श्रीलंका ने दूसरे गेम में मजबूत शुरुआत करते हुए 4-0 की बढ़त बनाई, लेकिन फिर लगातार चार गलतियां करके अपनी बढ़त गंवा दी। इस तरह ली को वापसी का मौका मिल गया। श्रीकांत ने दूसरे गेम में तगड़ी फाइट दी और एक समय 15-14 की बढ़त बना ली थी। मगर ली ने भारतीय शटलर की कमजोरी का फायदा उठाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

ली ने बेहतर किया रिकॉर्ड
इस जीत के साथ ही हांगकांग के ली चियुक ईयु ने किदांबी श्रीकांत के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर कर लिया है। श्रीकांत ने ली के खिलाफ लगातार चौथा मुकाबला गंवाया। भारतीय शटलर ने केवल 2018 इंडिया ओपन के पहले राउंड में ली को मात दी थी।

श्रीकांत का तीन साल में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन
बहरहाल, किदांबी श्रीकांत का तीन सालों में यह सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा। श्रीकांत ने चाइना मास्‍टर्स में अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे के ची यू-जेन को 35 मिनट में मात देकर की थी। श्रीकांत ने वर्ल्‍ड नंबर-21 को 21-16, 21-15 से मात दी थी। इसके बाद श्रीकांत ने वर्ल्‍ड नंबर-9 विक्‍टर लाई को मात देकर बड़ा उलटफेर किया। भारतीय शटलर ने प्री-क्‍वार्टर फाइनल में लाई को 21-18, 21-19 से मात दी थी।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!