Edition

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे रत्नाकर चतुर्वेदी, पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। अतिवृष्टि से सतना विधानसभा क्षेत्र में बनी बाढ़ की स्थिति के बीच युवा समाजसेवी एवं ब्राह्मण एकता समन्वय समिति के संरक्षक रत्नाकर चतुर्वेदी ‘शिवा’ ने अपनी टीम के साथ रगौली, सोहास सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके पर भोजन के पैकेट एवं नगद आर्थिक सहायता वितरित की।

दौरे के दौरान चतुर्वेदी ने कहा कि रगौली सहित कई गांवों में हालात बेहद चिंताजनक हैं। बाढ़ के कारण कई गरीब परिवारों के कच्चे मकान ढह गए हैं, जिससे उनके सामने रहने, खाने और पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के लिए भोजन, कपड़े और आर्थिक सहायता का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत शिविर और भोजन की व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों और फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने तथा बेघर परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!