Edition

उत्तर बस्तर कांकेर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने निगरानी समिति गठित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर बस्तर कांकेर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने निगरानी समिति गठित

जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर बनाए गए नोडल अधिकारी

उत्तर बस्तर कांकेर 
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति गठित की गई है। जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 

   छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित कांकेर के कार्यपालन अभियंता श्री सतीश किण्डो, भानुप्रतापपुर के कार्यपालन अभियंता श्री सुरेश ठाकुर तथा पखांजूर के कार्यपालन अभियंता श्री जी.एन.देवांगन को इस समिति का सचिव नियुक्त किया गया है। योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति एवं त्वरित क्रियान्वयन के लिए जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी इस निगरानी समिति के साथ समन्वित रूप से कार्य करेंगे।

        कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने निगरानी समिति के समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि यह योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। अतः निगरानी समिति के सभी सदस्य व्यक्तिगत रुचि लेते हुए शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। साथ ही योजना के क्रियान्वयन में प्रगति से अवगत करायें।

        उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग द्वारा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रुफटाप सोलर प्लांट की हिस्सेदारी बढ़ाने एवं आवासीय परिसरों स्वयं की बिजली का उत्पादन कर बिजली के क्षेत्र में उपभोक्ता को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!