सतना में दुष्कर्म का आरोपी 9 साल बाद गिरफ्तार, पन्ना से पकड़ा गया; केस दर्ज होने के बाद था फरार…

रेवांचल रोशनी। सतना के सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में करीब 9 साल से फरार चल रहे आरोपी रजीम खान (32) को पन्ना से गिरफ्तार किया है। आरोपी आगरा मोहल्ला, पन्ना का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पीड़िता से पहले से जान-पहचान थी। महिला की शादी के बाद भी आरोपी कथित तौर पर उसे परेशान करता रहा। शुरुआत में महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी, जिसके बाद मामला दुष्कर्म के प्रकरण तक पहुंचा।
केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था और अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। हाल ही में पुलिस को उसके पन्ना में होने की सूचना मिली। टीम ने आगरा मोहल्ले में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
#Satna #SatnaNews #CivilLinePolice #Panna #CrimeNews #RapeCase #PoliceAction #MPNews #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni









