Edition

पंजाब में थमी बारिश, उमस से बढ़ेगी परेशानी! अगले दिनों के लिए कोई अलर्ट नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोगा.

पंजाब में मानसून अब सुस्त पड़ता दिखाई दे रहा है। आने वाले चार दिनों में प्रदेश में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 28 अगस्त तक अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि उत्तर-पूर्वी और पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान बढ़ने से उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मंगलवार को अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार से शुक्रवार तक भी लगभग इन्हीं जिलों में छिटपुट बारिश के आसार बने रहेंगे। वहीं तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला, संगरूर और मानसा समेत अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज
सोमवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि राज्य का औसत तापमान सामान्य के आसपास रहा। फिरोजपुर 37.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। चंडीगढ़ में 36.4 और पटियाला में 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में 34.8, लुधियाना में 34.4, मोहाली में 35.2, श्री मुक्तसर साहिब में 35.3, जालंधर और होशियारपुर में 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम साफ रहने के साथ तापमान में और बढ़ोतरी संभव है।

सीमित जिलों में छुटपुट बारिश के आसार
25 अगस्त: पंजाब में मौसम मिला-जुला रहेगा। अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान बढ़ने से उमस परेशान कर सकती है।
26 अगस्त: उत्तर-पूर्वी और पूर्वी पंजाब में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
27 अगस्त: बारिश का दायरा सीमित रहेगा। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, संगरूर और मानसा समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
28 अगस्त: उत्तर-पूर्वी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी और मालवा क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!