Edition

परशुराम कल्याण बोर्ड ने रविकांत तिवारी को सौंपी महाकौशल प्रांत की कमान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजौरिया ने सामाजिक सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए रविकांत तिवारी को परशुराम कल्याण बोर्ड के महाकौशल प्रांत प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

नवनियुक्त प्रांत प्रभारी रविकांत तिवारी अब महाकौशल क्षेत्र में बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं आयोजनों के संचालन और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नियुक्ति पर परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी आशीष बाजपेयी, जय प्रकाश शर्मा, शिवा चतुर्वेदी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के महामंत्री अवनीश शर्मा, लाला गौतम, दीपक तिवारी, अतुल शुक्ला, शिवशंकर गर्ग, रामावतार त्रिपाठी, सौरभ पाठक, शुभम सिंह तिवारी एवं धर्मेन्द्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने रविकांत तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संगठन से जुड़े लोगों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से महाकौशल क्षेत्र में बोर्ड की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!