Edition

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की हार, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली
 FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दौर में शनिवार को भारतीय टीम की टक्‍कर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीदरलैंड्स से हुई। एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया। भारत को 7 तो नीदरलैंड्स को 4 पेनल्‍टी कॉर्नर मिले। इस जीत के साथ नीदरलैंड्स टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं भारत की राह कठिन हो गई है।

पहले क्‍वार्टर में कोई गोल नही
पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0 रहा। दोनों टीम शुरुआती 15 मिनट में कोई गोल नहीं दाग पाईं। नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे गोल नहीं कर पाए। नीदरलैंड्स को 13वें मिनट पर पेनल्‍टी कॉर्नर मिला पर मनप्रीत ने शॉट को रोक लिया।

हाफ टाइम तक स्‍कोर 0-0
दूसरे क्वार्टर के पहले दो मिनट में ही गेंद सुमित के पैर पर लग गई। ऐसे में नीदरलैंड्स को एक और पेनल्‍टी कॉर्नर मिला। इसके बाद नीदरलैंड्स को बैक टू बैक पेनल्‍टी कॉर्नर मिले। गनीमत ही कि कोई गोल नहीं हुआ। ऐसे में हाफ टाइम तक स्‍कोर 0-0 था। भारत की ओर से दिलप्रीत को मौका तो मिला, लेकिन वह चूक गए। भारत को पहले हाफ तक एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला, जबकि नीदरलैंड्स को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले।

तीसरे क्‍वार्टर में आया पहला गोल
तीसरे क्‍वार्टर में भारत को पहला पेनल्‍टी कॉर्नर मिला। 35वें मिनट में भारत ने रेफरल लेकर अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर प्राप्‍त किया। कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह का शॉट डच खिलाड़ी के पैर पर लगा। ऐसे में भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर की अपील की। भारत को एक और पेनल्‍टी कॉर्नर मिला।
हालांकि, इस बार सरपंच साहब का शॉट गोल पोस्ट के बगल से निकल गया। 41वें मिनट में नीदरलैंड्स को पहला गोल मिला। टिजमेन रेयेंगा के रिवर्स हिट के बाद ड्यूको टेल्गेनकैंप ने गोल दागा। 42वें मिनट में भारत के शिलानंद लाकड़ा को ग्रीन कार्ड मिला।

आखिरी क्‍वार्टर में 3 गोल
चौथे और आखिरी क्‍वार्टर में 3 गोल हुए। 51वें मिनट में नीदरलैंड्स के टजेप होडेमेकर्स ने फील्‍ड गोल किया। इसके बाद 52वें मिनट में भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्‍टी कॉर्नर पर गोल दागा। 55वें मिनट में नीदरलैंड्स की ओर से थिज्स वैन डैम ने गोल किया। नीदरलैंड्स ने 3-1 से यह मैच जीता।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!