Edition

मैहर पुलिस का सृजन संवाद, ख्याति मिश्रा ने विद्यार्थियों को बताए कानून और सुरक्षा के तरीके…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाल अधिकार से साइबर सुरक्षा तक हुई चर्चा, सुरक्षित बचपन के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश…..

मैहर। पुलिस मुख्यालय की सृजन संवाद योजना के तहत सांदीपनि स्कूल में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए कानून, अधिकार और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ख्याति मिश्रा ने भारतीय संविधान, बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी केवल अपराध से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने अधिकार समझने और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए भी जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और नाबालिग अवस्था में वाहन चलाने के कानूनी एवं व्यावहारिक दुष्परिणाम बताए।
वहीं निरीक्षक साधना कठेल ने बाल संरक्षण एवं पॉक्सो एक्ट पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी अनुचित व्यवहार, दबाव, प्रलोभन या शोषण की स्थिति में चुप न रहें और अभिभावक, शिक्षक अथवा पुलिस से सहायता लें।

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सावधानीपूर्ण उपयोग, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन ठगी, निजी जानकारी की सुरक्षा और नशे से दूर रहने को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को शिक्षा, लक्ष्य और अनुशासन पर ध्यान केंद्रित कर संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!