Edition

काली माता मंदिर से चांदी के सिंहासन की चोरी का खुलासा नहीं, पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने कलेक्टर से मांगी वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 किलो से ज्यादा चांदी चोरी होने का दावा, करीब 60 लाख रुपये से अधिक की कीमत; पूर्व विधायक बोलीं….

अब तक बरामदगी और गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी….

सतना। रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर थाना अंतर्गत शिवराजपुर के पास गाजीपुर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर से चांदी के सिंहासन की चोरी का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। चोरी का अब तक खुलासा नहीं होने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री कल्पना वर्मा ने सतना कलेक्टर को पत्र लिखकर मामले की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम से जांच कराने की मांग की है।

पूर्व विधायक ने पत्र में बताया कि मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उनके मुताबिक करीब ढाई माह पहले मंदिर के सिंहासन में लगी 25 किलो से अधिक चांदी, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये से अधिक बताई गई है, दो बार चोरी हो चुकी है। बावजूद इसके चोरी गई चांदी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।
कल्पना वर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वयं मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। चोरी का खुलासा नहीं होने से क्षेत्र में असंतोष बना हुआ है। उन्होंने पत्र में स्थानीय स्तर पर कुछ पुलिस कर्मचारियों को चोरी की जानकारी होने की चर्चाओं का भी उल्लेख किया है।
उन्होंने कलेक्टर से निष्पक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच, चोरी गई चांदी की बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!