प्रदेश के 13 संभागों समेत भोपाल मुख्यालय के लिए नियुक्तियां, संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी…

सतना। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची जारी करते हुए प्रदेश के विभिन्न संभागों की जिम्मेदारियां महिला पदाधिकारियों को सौंपी हैं।
20 अगस्त 2026 को जारी सूची के अनुसार सतना जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिंह यादव को छिंदवाड़ा संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, कार्यशैली और जुझारू भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी सूची के मुताबिक चंबल संभाग की जिम्मेदारी ज्योति तोमर, ग्वालियर की क्रांति जोशी, सागर की शालिनी सरावगी, रीवा की आशा गुप्ता, शहडोल की डॉ. सपना वर्मा, जबलपुर की डॉ. सारिका उपाध्याय, छिंदवाड़ा की सीमा सिंह यादव, नर्मदापुरम की ज्योति धुर्वे, भोपाल की ममता गुप्ता, इंदौर की वंदना भंडारे, निमाड़ की माया पटेल, उज्जैन की चारुलता यादव और मंदसौर संभाग की मोना सुरजानी को प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा भोपाल मुख्यालय प्रभारी के रूप में ज्योति सिंह राजपूत तथा सह प्रभारी के रूप में ममता मालवीय को जिम्मेदारी दी गई है।
सीमा सिंह यादव को मिली नई जिम्मेदारी को सतना महिला मोर्चा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अब वे छिंदवाड़ा संभाग में महिला मोर्चा के संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी संभालेंगी।











