Edition

NH की जमीन को छोड़कर बाकी रजिस्ट्री खोलने के निर्देश? मंत्री लखन लाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर.

कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र के नागरिकों और भूमि स्वामियों को राहत देने की दिशा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रभावित नकसा-खसरा को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है।

लखन लाल देवांगन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से संबंधित भूमि की रजिस्ट्री काफी लंबे समय से बंद है। रजिस्ट्री और खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया बंद होने के कारण संबंधित क्षेत्र के आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भूमि स्वामियों को अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप भूमि के क्रय-विक्रय में कठिनाई हो रही है। साथ ही अनेक नागरिक आर्थिक और अन्य आवश्यकताओं के लिए अपनी भूमि का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से वास्तव में प्रभावित नकसा-खसरा/भूमि को छोड़कर, प्रभावित भूमि को यथावत रखते हुए अप्रभावित भूमि के संबंध में खरीदी-बिक्री की अनुमति प्रदान करने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। मंत्री ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से कटघोरा-उरगा एनएच सड़क की शेष अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री की शीघ्र अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधाओं और उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। अप्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर उन्हें आवश्यक राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!