Edition

सावन व्रत में बनाएं 10 मिनट का टमाटर चोखा, खट्टे-तीखे स्वाद से बदलेगा व्रत का जायका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सावन का महीना आते ही घर-घर में व्रत और पूजा का माहौल बन जाता है. ऐसे में ज्यादातर घरों में प्याज और लहसुन पूरी तरह बंद हो जाता है. व्रत के दौरान आलू से बनी चीजें खाई जाती हैं, लेकिन अगर आप हर बार आलू से बनी डिश खाकर अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो टमाटर का चोखा आप बना सकते हैं.

यह रेसिपी सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है और इसका खट्टा-तीखा स्वाद व्रत के खाने को भी खास बना देता है. खास बात यह है कि इसमें कम सामग्री लगती है और इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती.महज 10 मिनट में टमाटर का चोखा तैयार हो जाएगा, जिसे आप मजे से किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं.

टमाटर का चोखा बनाने की सामग्री
    3-4 पके हुए टमाटर
    2 हरी मिर्च
    2 बड़े चम्मच भूनी हुई मूंगफली
    1 छोटा चम्मच भूना जीरा
    1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
    स्वादानुसार सेंधा नमक
    1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
    1 छोटा चम्मच नींबू का रस

बनाने की आसान विधि
 टमाटर-हरी मिर्च भून लें:सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च पर हल्का-सा तेल लगाकर सीधे गैस की आंच पर अच्छी तरह भून लें.जब टमाटर का छिलका काला पड़ जाए और वे नरम हो जाएं, तब उन्हें एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें.इसके बाद टमाटर और हरी मिर्च का छिलका सावधानी से उतार लें.

दरदरा पीस लें: अब सिलबट्टे या इमामदस्ते में भुने हुए टमाटर और हरी मिर्च डालें.  इसके साथ भूनी हुई मूंगफली,भूना जीरा, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक मिलाएं. इन सभी चीजों को हल्के हाथों से कूटें ताकि मिक्सर पूरी तरह पेस्ट न बने, बल्कि हल्का दरदरा रहे.यही दरदरा टेक्सचर इस चोखे का असली स्वाद बढ़ाता है.

गार्निश करें: आखिर में इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया और ताजा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें.आपका स्वादिष्ट व्रत वाला टमाटर का चोखा तैयार है.

ऐसे करें सर्व
इस चोखे को व्रत वाली कुट्टू या सिंहाड़े की पूरी, साबूदाना टिक्की, राजगीरा पराठा या सामक के चावल के साथ परोस सकते हैं.  इसका स्मोकी फ्लेवर और मूंगफली का हल्का कुरकुरापन खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है.  अगर आप सावन के व्रत में आलू की जगह कुछ हल्का, चटपटा और अलग बनाना चाहते हैं, तो यह टमाटर का चोखा जरूर ट्राई करें.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!