Edition

Chandigarh Weather: सुबह बारिश से बदला मौसम, सामान्य से 25% कम हुई वर्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में रविवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। सोमवार सुबह की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई।

कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम सुहावना रहा और तापमान में भी गिरावट महसूस हुई। हालांकि, बारिश थमने के बाद हल्की धूप निकली। इसके साथ ही वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को उमस का अहसास होने लगा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को भी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ट्राईसिटी में बादल छाए रहने और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसूनी सीजन में अब तक चंडीगढ़ में कुल 451.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, यह आंकड़ा सामान्य वर्षा की तुलना में 25.2 प्रतिशत कम है। मानसून के दौरान रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद शहर में अभी सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!