Edition

LPG Cylinder: e-KYC नहीं कराने पर दोगुने से ज्यादा बढ़ेगी कीमत, 969 का सिलेंडर होगा 1800 रुपये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुधियाना.

केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के तहत लुधियाना एल.पी.जी. गैस फैडरेशन के समूचे डीलर भाईचारे द्वारा एजेंसियों से संबंधित उपभोक्ताओं को अपनी ई-के.वाई.सी. करवाने संबंधी समय-समय पर जागरूक करने और घर-घर तक प्रचार करने सहित कई बार निशुल्क कैंप तक लगाए गए।

बावजूद इसके अपनी गैस कनेक्शन की ई-के.वाई.सी. नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं की अब 15 अगस्त के बाद शामत आने वाली है। ताजा जानकारी के मुताबिक ई-के.वाई.सी. नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को 969 रुपए वाले घरेलू गैस सिलेंडर के 15 अगस्त के बाद 1800 रुपए के करीब चुकाने पड़ेंगे। लुधियाना एल.पी.जी. गैस फैडरेशन के प्रधान मनजीत सिंह, महासचिव अरुण अग्रवाल, उप प्रधान रणजीत सिंह गांधी, कुलदीप कुमार जंडा, गौरव हांडा और अमित कुमार थम्मन ने कहा कि इंडेन गैस कंपनी, हिंदुस्तान गैस कंपनी और भारत गैस कंपनी से संबंधित प्रत्येक एजेंसियों के डीलरों द्वारा ई-के.वाई.सी. करवाने के लिए रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भी कार्यालय खोले गए। लेकिन उपभोक्ता अपनी ई-के.वाई.सी. करवाने के लिए आगे नहीं आए हैं।

ऐसे सभी उपभोक्ताओं को अब 15 अगस्त के बाद 14.2 किलो ग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर खरीदने के लिए अब करीब 1800 रुपए चुकाने पड़ेंगे वहीं बार-बार जागरूक करने के बावजूद लापरवाही अपनाने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन भी रद्द किए जाएंगे।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!