Edition

कांवड़ियों पर मौलाना रशीदी के बयान से भड़के टी. राजा, बोले- ‘ऐसी टिप्पणी करने से पहले 10 बार सोच लेना’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छतरपुर 

तेलंगाना के विधायक टी राजा ने बागेश्वर धाम में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को अनपढ़ बताया। उन्होंने कहा- कांवड़ियों पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें 10 बार सोचना।

मौलाना साजिद रशीदी ने हाल ही में कांवड़ियों पर सवाल उठाया था। उन्होंने उनकी तुलना नशेड़ियों, भंगेड़ियों और आतंकवादियों से की थी। टी राजा ने इसी बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- मदरसों से आतंकवादी बनने वालों को ज्ञान दें। लाल किले पर बम फोड़ने वाले डॉक्टरों को ज्ञान दें।

लाल टोपी पहनकर रामभक्तों पर गोली चलाई गई थी
टी राजा ने कहा, तुमने क्या शब्दों का उपयोग किया है? क्या हमारे कांवड़ी गंजेड़ी हैं, शराब पीते हैं, गांजा पीते हैं, क्या आतंकवादी हैं? बसों पर हमला करते हैं?। इस तरह की भद्दी टिप्पणी करने की क्या आवश्यकता थी?

टी राजा ने कहा कि अगर राजनीति ही करनी है तो उन लोगों की पार्टी में चले जाएं, जिन्होंने लाल टोपी पहनकर रामभक्तों पर गोली चलाई थी। उत्तर प्रदेश सरकार को ऐसे लोगों पर बुलडोजर की कार्रवाई करनी चाहिए।

रशीदी ने कांवड़ियों की तुलना 'आतंकवादियों' से की थी
दरअसल, 6 अगस्त को मौलाना साजिद रशीदी ने एक बयान में कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोगों की तुलना 'आतंकवादियों' और 'नशेड़ियों' से की थी। उन्होंने दावा किया था कि सड़कों पर हुड़दंग, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने वाले लोग शिवभक्त नहीं, बल्कि दहशतगर्द हैं।

रशीदी के बयान के बाद हिंदू संगठनों और सनातन प्रेमियों में भारी आक्रोश फैल गया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में हिंदू संघर्ष समिति की शिकायत पर उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अखिलेश यादव को 'नालायक बेटा' बताया
टी राजा ने मौलाना रशीदी के बयान पर समाजवादी पार्टी की चुप्पी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के इतिहास का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का नाम लिया। अखिलेश यादव को 'नालायक बेटा' और 'अखिलेश मुल्ला' कहा। सपा पहले भी हिंदू विरोधी थी और आज भी है।

टी राजा ने कहा कि इन लोगों का न तो सनातन से कोई लेना-देना है और न ही सनातन पर उंगली उठाने वालों के खिलाफ ये टिप्पणी करते हैं। इनका सिर्फ एक ही उद्देश्य है, जो सनातन के खिलाफ बात करें, उसको पीछे के डोर से सपोर्ट करो, उसको हवा दो और उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करो। यही इस पार्टी का उद्देश्य है। हिंदू विरोधी हैं सब लोग।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!