Edition

शिकायत पर FIR नहीं लिखना पड़ा भारी, बिलासपुर के तारबाहर TI लाइन अटैच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर.

दो दिन पहले पुराना बस स्टैण्ड की चखना दुकान के कर्मचारी के साथ युवकों ने जमकर मारपीट की. पीड़ित रिपोर्ट लिखाने थाने गया तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई. उसके बाद पीड़ित युवक लापता हो गया है. एसएसपी ने रिपोर्ट नहीं लिखने पर तारबाहर टीआई को लाइन अटैच कर दिया है.

9 अगस्त को पुराना बस स्टैण्ड स्थित चखना सेंटर के कर्मचारी निराला नगर निवासी वासु केशरवानी के साथ चार युवकों ने जमकर मारपीट की थी. पीड़ित युवक घटना की रिपोर्ट लिखाने तारबाहर थाने गया तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई. थाने से बाहर निकलने के बाद पीड़ित युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था. रात भर घर नहीं लौटने पर परिजन ने चखना सेंटर में पतासाजी की तो जानकारी मिली उसके साथ मारपीट की गई और थाने में उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई. 10 अगस्त को परिजन ने थाने में जाकर पीड़ित युवक के लापता होने की सूचना दी. जिससे थाने में हड़कंप मच गया.

आनन फानन में पीड़ित युवक के लापता होने का गुम इंसान कायम किया गया और उसके साथ हुई मारपीट के मामले में हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया. दूसरे दिन भी पीड़ित युवक के पता नहीं चलने पर परिजन ने घटना की शिकायत एसएसपी रजनेश सिंह से की. एसएसपी सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एफआईआर नहीं करने पर तारबाहर टीआई रविन्द्र अनंत को लाइन अटैच कर दिया. वहीं 11 अगस्त को पुलिस ने पीड़ित युवक से मारपीट करने वाले रमजान जली तालापारा, प्रिंस रजक टिकरापारा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य दो हमलावर नहीं पकड़े गए हैं.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!