Edition

मैहर में सांदीपनि स्कूल बस का डीजल खत्म, बीच सड़क फंसी बस,छात्र हुए परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में स्कूल बस का रास्ते में डीजल खत्म, घंटों परेशान हुए बच्चे, देर से पहुंचे स्कूल..

रेवांचल रोशनी। मैहर जिले के रामनगर स्थित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्कूल बस मंगलवार सुबह रास्ते में डीजल खत्म होने के कारण बंद हो गई। बस में स्कूली बच्चे सवार थे। बस के बीच रास्ते में रुक जाने के बाद बच्चों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बच्चे बस से उतरकर सड़क किनारे घूमते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, विद्यालय की बस क्रमांक MP41ZE1761 मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। भिटारी के पास अचानक बस का डीजल खत्म हो गया, जिसके चलते बस बीच रास्ते में रुक गई। काफी देर तक बस के दोबारा चालू नहीं होने से बच्चे परेशान होते रहे और स्कूल पहुंचने में भी देरी हुई।

सड़क किनारे घूमते नजर आए छात्र

बस के रास्ते में खड़े रहने के दौरान कुछ बच्चे बस से बाहर निकलकर सड़क किनारे घूमते दिखाई दिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल बसों के संचालन और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि इस बस में पहले भी रास्ते में डीजल खत्म होने की घटना सामने आ चुकी है। बार-बार ऐसी स्थिति बनने से बस प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों के लिए भी यह चिंता का विषय है कि बच्चों को लेकर चलने वाली बस में पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित क्यों नहीं की गई।

प्राचार्य ने बताया- डीजल भरवाकर बस रवाना की गई

विद्यालय के प्राचार्य सुग्रीव पटेल ने बताया कि उन्हें मंगलवार को स्कूल की प्रार्थना के बाद करीब 10:45 बजे ड्राइवर के माध्यम से बस के रास्ते में बंद होने की जानकारी मिली। इसके बाद बस प्रबंधन को सूचना दी गई और मौके पर डीजल भिजवाकर बस में ईंधन डलवाया गया।

डीजल भरने के बाद बस को रवाना किया गया और उसमें सवार बच्चे स्कूल पहुंचे। हालांकि, घटना के कारण बच्चों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और उनकी स्कूल पहुंचने में देरी हुई।

स्कूल बस में पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था नहीं होने की घटना ने बस संचालन की निगरानी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से क्या व्यवस्था की जाती है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!