Edition

30 साल बाद मेष राशि में जाएंगे शनि, 2027 में इन राशियों की बदलेगी किस्मत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है. शनि की चाल सबसे धीमी होती है. वे करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं.  ऐसे में शनि का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन, करियर और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालता है.

पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 जून 2027 को शनि देव करीब 30 साल बाद अपनी नीच राशि यानी मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं.  शनि के इस बड़े गोचर के साथ ही सभी राशियों पर चल रही साढ़ेसाती और ढैय्या का पूरा गणित व चक्र बदल जाएगा.  आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशियों को राहत मिलेगी, किस पर इसका नया प्रभाव शुरू होगा.

किन राशियों को मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति?
कुंभ राशि: शनि के मेष राशि में कदम रखते ही कुंभ राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी.लंबे समय से चली आ रही आर्थिक अड़चनें और मानसिक तनाव अब कम होने लगेंगे.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों पर चल रही अष्टम शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी.इससे अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे. करियर में स्थिरता आएगी.

धनु राशि: धनु राशि के लोगों को भी कंटक शनि की ढैय्या से बड़ी राहत मिलेगी.कामकाज और पारिवारिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा.

किन राशियों पर शुरू होगा नया प्रभाव?
वृषभ राशि: 3 जून 2027 से वृषभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा.इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं . कार्यों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं.ऐसे में धैर्य रखना बेहद जरूरी होगा.

कन्या और मकर राशि: इन दोनों ही राशियों के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी.नौकरी, कारोबार और पारिवारिक मामलों में अधिक मेहनत और अनुशासन की आवश्यकता होगी.

मीन, मेष और वृषभ पर क्या रहेगा असर?
मीन राशि: शनि के मेष में जाने के बाद मीन राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण शुरू होगा, जिससे दबाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा.

मेष राशि: इस राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा (सबसे प्रभावी) चरण रहेगा.चूंकि मेष में शनि नीच के होते हैं, इसलिए सेहत और फैसलों के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!