Edition

Chandigarh के चार स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, पुलिस टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ में एक साथ चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने सभी संबंधित स्कूलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और जांच शुरू कर दी।

कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीमों को मौके पर भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक जांच शुरू की। 

जिन स्कूलों को धमकी मिलने की सूचना मिली उनमें शामिल हैं…

  • कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9बी
  • सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26
  • सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26
  • सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर-45बी

आसपास के इलाकों में बढ़ाई सुरक्षा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरा कॉल किस नंबर से आया और उस दौरान किस तरह की धमकी दी गई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, किसी वास्तविक विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि भी नहीं हुई है। पुलिस हर स्कूल की सुरक्षा जांच पूरी करने के साथ धमकी से जुड़े तकनीकी सुराग भी खंगाल रही है। एक ही समय में शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित चार स्कूलों को धमकी मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी के स्रोत और इसकी सत्यता का पता लगाने में जुटी हैं।  बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

CISF कंट्रोल रूम को मिली थी धमकी
पिछले दिनों चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय स्थित सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को भी ई-मेल के माध्यम से बम धमकी मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन सेल, डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!