Edition

धमतरी में शव दफनाने को लेकर बवाल, हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार पर बनी सहमति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धमतरी.

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मृतिका के शव दफन को लेकर विवाद खड़ा हो गया. श्यामतराई गांव में हिंदू धर्म नहीं मानने वाली महिला के शव दफनाने का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. सूचना के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया है.

ग्रामीणों का आरोप है कि मृतिका गीता साहू पिछले कई वर्षों से हिंदू रीति रिवाज का पालन नहीं कर रही थी और गांव के किसी भी हिंदू मान्यता और भगवान को नहीं मान रही थी. उन्होंने बताया कि महिला द्वारा रामपाल पंत को मानने की बात कही जा रही थी.

बड़ी संख्या में ग्रामीणों का विरोध जारी
शव दफनाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. वह महिला के शव को गांव की जमीन में दफनाने का विरोध कर रहे हैं. मृतिका के शव को उसके परिजन जब दफनाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने कहा कि शमशान घाट में हिंदू रीति रिवाज से ही अंतिम संस्कार होना चाहिए. इसके बाद वहां बांस लगाकर वहां घेराबंदी कर दी. 

मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद
घटना की सूचना पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची. काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाइश दी गई. बातचीत के बाद परिवार ने महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक करने को तैयार हुआ. फिलहाल गांव में हालात सामन्य है.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!